अलसी के फायदे और नुकसान


अलसी हमारी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में अहम किरदार निभाती है। इसके छोटे से बीजों में सेहत के लिए फायदेमंद हजारों गुण होते हैं। पेट, दिल और रक्‍त आदि सभी के सुचारू रूप से काम करने में अलसी बेहद मददगार होती है। आइए जानते हैं अलसी किन-किन तकलीफों से आपको बचा सकती है।

अलसी वास्‍तव में गुणों की खान है। यह बात दीगर हैं कि लोग इसके प्रति अधिक सजग नहीं होते। अलसी का नियमित सेवन हमें कई प्रकार के रोगों से छुटकारा दिला सकता है। अलसी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो हमें कई रोगों से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है। ओमेगा 3 हमारे शरीर के अंदर नहीं बनता इसे भोजन द्वारा ही ग्रहण किया जा सकता है।

शाकाहारियों के लिए अलसी ओमेगा-3 फैटी एसिड का इससे अच्‍छा और कोई स्रोत नहीं है। मांसाहारियों को तो यह मछली से मिल जाता है। अगर आप स्वयं को निरोग और चुस्त-दुरुस्त रखना चाहते हैं, तो रोज कम से कम एक दो चम्मच अलसी को अपने आहार में शामिल करिए।


अलसी के फायदे

डायबिटीज से बचाए
अलसी के बीज को वेजिटेरियन फिश कहा जाता है. इसमें ओमेगा फैटी एसिड और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. इसका सेवन करने से डायबिटीज, कैंसर, हार्ट संबंधित बीमारियों का खतरा बहुत हद तक कम हो जाता है.

कोलेस्ट्रॉल को रखे नियंत्रित
अलसी के बीज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है. लावा स्टेट यूनिवर्सिटी के न्यूट्रीशन डिपार्टमेंट की रिसर्च में पाया गया कि जो लोग अलसी के बीज का सेवन करते हैं उनमें कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है. ओमेगा एसिड कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रखता है.

हार्ट प्रॉब्लम से दूर रखता है
रिसर्च में पता चला है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड हार्ट सिस्टम को स्मूद करता है. इसके सेवन से हार्ट बीट नॉर्मल रहता है. कुछ स्टडी में यह भी पाया गया कि यह ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखता है. अगर आपका हार्ट सिस्टम स्मूद है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है तो हार्ट संबंधी प्रॉब्लम कभी नहीं होगी.

नहीं बढ़ता वजन
मेडिकल रिसर्च में पाया गया है कि अलसी के बीज खाने से वजन कंट्रोल में रहता है. इसके अलावा यह ब्लड में मौजूद शुगर लेवल को मेंटेन रखता है साथ ही खाने के दौरान शुगर लेवल पांच गुना तक बढ़ जाती जिससे आप संयमित मात्रा में खाना खाते हैं.




अलसी के तेल से भी है लाभ 

अलसी का तेल भी गुणों से भरपूर है। अगर त्वचा जल जाये, तो अलसी का तेल लगाने से दर्द व जलन से राहत मिलती है। इसमें विटामिन ई होता है। इसका कुष्ठ रोगियों को सेवन करना चाहिए। त्वचा पर लाभ होगा।

कुछ लोगों का मानना है कि अलसी गर्म होती है इसलिए गर्मी के मौसम में इसका सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन, इस पर मतांतर है। कुछ लोगों का मानना है कि अलसी का सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। जबकि कुछ ऐसा नहीं सोचते।

हालांकि अलसी में कई गुण होते हैं और इसका सेवन स्‍वास्‍थ्‍य के लिए फायदेमंद होता है, फिर भी आपको चाहिए कि किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। वरना कई बार असंतुलित मात्रा आपकी सेहत के लिए कुछ परेशानियां भी पैदा कर सकती हैं।

बीमारी के मुताबिक अलसी का प्रयोग। 
  • डायबिटीज के मरीज को 25 ग्राम अलसी खाना चाहिए। उन्हें पीसी अलसी को आटे में मिलाकर रोटी बनाकर खाना चाहिए।  
  • अलसी सेवन के दौरान खूब पानी पीना चाहिए। इसमें अधिक फाइबर होता है, जिससे प्यास ज्यादा लगती है।
  • अगर आप स्वस्थ हैं तो व्यक्ति को रोज सुबह-शाम एक-एक चम्मच अलसी का पाउडर पानी के साथ, सब्जी, दाल या सलाद में मिलाकर लें।
  • खांसी में अलसी के बीज का पाउडर बनाकर उसकी चाय पीने से लाभ होता है। इसका सेवन दिन में दो तीन बार करें।  
  • एक चम्मच अलसी पाउडर को आधा गिलास पानी में 12 घंटे तक भिगोकर रखें। दिन में दो बार इसका सेवन करें। पीने से पहले इसे छान लें।


Comments